झारखंड: 15 अगस्त को हुई चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, PLFI के 4 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand: गुदड़ी और लोढाई के बीच वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पीएलएफआई (PLFI) के चार हार्डकोर नक्सलियों के बारे में जानकारी मिली। जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

चाईबासा: झारखंड (Jharkhand) के पश्चिम सिंहभूम जिला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 15 अगस्त को हुई चेकिंग के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों ने 4 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड (Jharkhand) के गुदड़ी और लोढाई के बीच वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पीएलएफआई (PLFI) के चार हार्डकोर नक्सलियों के बारे में जानकारी मिली। जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

नक्सलियों का नाम सोमनाथ सांडिल, पांडे होनहागा, महादेव गोप और संतोष मुर्मू हैं। संतोष मुर्मू की उम्र 35 साल है, बाकी के नक्सली 25 साल से कम उम्र के हैं।

पकड़े गए नक्सलियों के पास से 2 देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 4 मोबाइल फोन, 2 बाइक और लेवी वसूली की रसीद बरामद हुई है। ये सभी नक्सली खतरनाक हैं और इनके ऊपर हत्या, फिरौती और मुठभेड़ के कई मामले दर्ज हैं।

नक्सलियों से अन्य जानकारियां निकाली जा रही हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है और इसमें सुरक्षाबलों को सफलता भी मिली है।

ये भी पढ़ें- पुण्यतिथि विशेष: कुशल राजनीतिज्ञ होने के अलावा बेहतरीन कवि भी थे पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी, यहां पढ़ें कविताएं

बता दें कि इससे पहले झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह (Giridih) जिले में नक्सलियों (Naxalites) की फंडिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। जिले के पारसनाथ जोन में सक्रिय नक्सलियों के दो करीबी व्यक्तियों की अवैध संपत्तियों का खुलासा हुआ था। ये दोनों, बड़े इनामी नक्सलियों के लेवी व रंगदारी के रुपए को इन्वेस्ट करते थे।

जांच में जो बात सामने आई है उससे पुलिस के भी होश उड़ चुके हैं। जरा सोचिए, कोई व्यक्ति तोता बेचकर और जैन मंदिर की कोठी पर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता हो। वह अचानक करोड़पति बन जाए, उसके पास शहर से लेकर गांव तक कई एकड़ जमीन, गाड़ी, बंगला, होटल सहित अन्य चल-अचल संपत्ति आ जाए तो शक होना लाजिमी है।

मनोज और झरीलाल नक्सलियों (Naxals) के दो सहयोगी थे, जिन्होंने उनके लेवी के रुपए को कई जगह इन्वेस्ट किया था।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें