
सांकेतिक तस्वीर।
चाईबासा के एसपी अजय लिंडा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के मोछू उर्फ मेहनत एवं सागेन अंगरिया दस्ते के 2 नक्सली सांगाजाटा जंगल में हैं। इसके बाद सीआरपीएफ 60 बटालियन, पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209 और बीडीडीएस की संयुक्त टीम ने सांगाजाटा से 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
चक्रधरपुर (झारखंड): नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा इलाके का है। यहां जिला पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीम ने मोछू उर्फ मेहनत एवं सागेन अंगरिया दस्ते के 2 हार्डकोर नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए दोनों नक्सलियों की निशानदेही पर 2 सिलेंडर बम भी बरामद हुए हैं। ये सिलेंडर बम 15-15 किलो के थे।
Jammu-Kashmir: शोपियां में मुठभेड़, जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया
चाईबासा के एसपी अजय लिंडा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के मोछू उर्फ मेहनत एवं सागेन अंगरिया दस्ते के 2 नक्सली सांगाजाटा जंगल में हैं। इसके बाद सीआरपीएफ 60 बटालियन, पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209 और बीडीडीएस की संयुक्त टीम ने सांगाजाटा से 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार नक्सलियों का नाम लाल सिंह अंगरिया (25) और शंकर अंगरिया (30) है। पूछताछ में दोनों नक्सलियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। दोनों नक्सलियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सिलेंडर बम लगाया गया था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App