हार्डकोर नक्सली विनोद सिंह गिरफ्तार, 2012 में हुई मुठभेड़ में था शामिल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसने यह भी दावा किया कि वह 8 साल पहले पुलिस की गाड़ी चलाता था।

Naxalite

गिरफ्तार नक्सली।

जानकारी के अनुसार, हार्डकोर नक्सली (Naxalite) विनोद की गिरफ्तारी रविवार (16 अगस्त)को उसके झलवाडीह स्थित आवास से हुई। हालांकि पुलिसिया पूछताछ में वह खुद को निर्दोष बता रहा था।

गिरिडीह: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल नामजद अभियुक्त और हार्डकोर नक्सली (Naxalite) विनोद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पोखरण गांव से हुई है। वह 11 जुलाई, 2012 को हुई मुठभेड़ में शामिल था।

हार्डकोर नक्सली (Naxalite) विनोद सिंह, पीरटांड़ थाना में ड्राइवर के रूप में भी काम कर चुका है, उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

Jharkhand: बोकारो में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 20 किलो का केन बम बरामद

जानकारी के अनुसार, विनोद की गिरफ्तारी रविवार (16 अगस्त) को उसके झलवाडीह स्थित आवास से हुई। हालांकि पुलिसिया पूछताछ में वह खुद को निर्दोष बता रहा था।

इसे भी देखें-

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसने यह भी दावा किया कि वह 8 साल पहले पुलिस की गाड़ी चलाता था। गौरतलब है कि साल 2012 में कोडाडीह स्थित करिहारो जंगल में कुछ नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई थी। इस घटना में विनोद नामजद आरोपी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें