दंतेवाड़ा: नक्सलियों पर लगाम कसने की तैयारी, टेटम में शुरु हुआ पुलिस कैंप

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान (नक्सल अभियान) से नक्सली समर्पण कर रहे हैं।

Naxalites

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान (नक्सल अभियान) से नक्सली समर्पण कर रहे हैं। इस वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं और विरोध में पर्चा फेंक रहे हैं।

नक्सली (Naxalites) विरोध करने के लिए ग्रामीणों को आगे कर रहे हैं और खुद पर्चे फेंक रहे हैं। शुक्रवार को नक्सली नेता साईंनाथ ने एक विज्ञप्ति भी जारी की थी। हालातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने टेटम में प्रस्तावित कैंप की शुरुआत कर दी।

इसके साथ ही टूटे मार्ग को भी ठीक किया जा रहा है। सड़क बनने और कैंप के खुलने से इलाके के लोगों को राहत मिलेगी और विकास में तेजी आएगी।

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, भारतीय मूल की कमला हैरिस पहली महिला उप-राष्ट्रपति

बता दें कि टेटम कटेकल्याण ब्लाक का अतिसंवेदनशील इलाका है। कैंप खुलने की वजह से इलाके में नक्सलियों पर नकेल कसी जा सकेगी।

एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने भी कैंप की शुरुआत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कैंप का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया है। जल्द ही सड़क भी ठीक हो जाएगी। इससे 40 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा।

एसपी ने कहा है कि टेटम में कैंप खुलने से नक्सलियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा और बड़े नक्सली सुरक्षाबलों की नजरों से बच नहीं पाएंगे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें