Chhattisgarh: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, परिवार से मिलने आई थी गांव

सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। महिला नक्सली की पहचान ग्राम गट्टाकाल की दशरी उर्फ समीता के रूप में हुई है।

Naxalites

महिला, माओवादी संगठन के किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्य के रूप में काम कर रही थी। वह 2007 से नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रही है। वह कई मामलों में शामिल थी। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम था।

कांकेर: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच एक 5 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली (Naxalites) को गिरफ्तार किया गया है। वह अपने परिवार से मिलने पहुंची थी, इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई।

सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। महिला नक्सली की पहचान ग्राम गट्टाकाल की दशरी उर्फ समीता के रूप में हुई है। खबर मिली थी कि वह अपने परिवार से मिलने आई है, इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 80 लाख के पार, बीते 24 घंटे में आए 48,648 नए केस

महिला, माओवादी संगठन के किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्य के रूप में काम कर रही थी। वह 2007 से नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

कोयलीबेड़ा थाने में एक स्थाई वारंट के अलावा कोरर एवं कोतवाली थाने में पुलिस पार्टी पर हमला, आगजनी जैसे गंभीर मामले में इस महिला नक्सली की तलाश की जा रही थी। इसके अलावा भी वह कई मामलों में शामिल थी। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें