छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस को बड़ी सफलता, 3 लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले का है। एक इनामी समेत 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

Naxalites

सांकेतिक फोटो

इनामी नक्सली (Naxalites) की पहचान सुरेश कड़ती के रूप में हुई है। उस पर 3 लाख रुपए का इनाम था। सुरेश कड़ती मद्देड़ एरिया कमेटी में प्लाटून 11 में सी कमांडर था।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले का है। यहां लोन वर्राटू अभियान के तहत एक इनामी समेत 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर किया।

इनामी नक्सली (Naxalites) की पहचान सुरेश कड़ती के रूप में हुई है। उस पर 3 लाख रुपए का इनाम था। सुरेश कड़ती मद्देड़ एरिया कमेटी में प्लाटून 11 में सी कमांडर था।

वहीं दूसरे नक्सली की पहचान सोनू मड़कम के रूप में हुई है। वह बेचपाल पंचायत कमेटी में मिरतुर दलम में मिलिशिया सदस्य था।

दलीप अंबेश होंगे CRPF के नए पीआरओ, DIG मोसेस दिनाकरण ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

तीसरी नक्सली महिला है, उसकी पहचान जोगी मड़कम के रूप में हुई है। वह कटेकल्याण में सीएनएम सदस्य के रूप में नक्सली संगठन से जुड़ी थी।

ये सभी नक्सली कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनामी नक्सली सुरेश तो 2006 में मुरकीनार कैंप हमले में शामिल था। इस हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिए थे।

वहीं नक्सली सोनू रेल की पटरी उखाड़ने, सड़क काटने जैसी वारदातों में शामिल था। इसके अलावा महिला नक्सली जोगी मड़कम नक्सलियों की मीटिंग के लिए ग्रामीणों को जमा करती थी और नक्सलियों का प्रचार करती थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें