छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

खबर मिली है कि दंतेवाड़ा में रविवार को 3 नक्सलियों (Naxalites) ने सरेंडर किया है, जिसमें से एक नक्सली एक लाख रुपए का इनामी है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये नक्सली (Naxalites) जिले के कटेकल्याण क्षेत्र में सक्रिय थे और इन्होंने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से परेशान होकर सरेंडर किया है।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। दंतेवाड़ा में तो नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

खबर मिली है कि दंतेवाड़ा में रविवार को 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें से एक नक्सली एक लाख रुपए का इनामी है।

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये नक्सली (Naxalites) जिले के कटेकल्याण क्षेत्र में सक्रिय थे और इन्होंने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से परेशान होकर सरेंडर किया है।

Holi Bhai Dooj 2021: आज है भाई दूज, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

एसपी पल्लव ने ये भी बताया कि नक्सली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान से भी प्रेरित थे। इसलिए उन्होंने सरेंडर करने के बारे में सोचा।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक नक्सली 24 साल का बुधराम कवासी था और वह नक्सल कमांडर था। वह कई नक्सली वारदातों में शामिल था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम था।

इसके अलावा बाकी के 2 नक्सलियों की पहचान 22 साल के कोसा उर्फ खुटा कवासी और 22 साल के लखमा राम कश्यप के रूप में हुई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें