छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने 22 साल के लड़के की हत्या की, इस बात की वजह से रेता गला

हत्या के बाद नक्सलियों (Naxalites) ने उइका का शव कुंदेड़ मिस्सीगुड़ा के बीच फेंक दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सलियों (Naxalites) ने इस 22 साल के लड़के पर ये आरोप लगाया था कि वह लोगों को नक्सलवाद के खिलाफ भड़काता है। इसी वजह से नक्सलियों ने उसका गला रेत दिया।

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले के जगरगुंडा में नक्सलियों (Naxalites) ने एक 22 साल के लड़के की हत्या कर दी। मामला बीती शाम कुंदेड़ गांव का है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शव को बरामद कर लिया है। लड़के की पहचान उइका हुंगा के रूप में हुई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। अपने ऊपर हो रही कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं और जनता को अपना निशाना बना रहे हैं। नक्सली अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए गांव वालों को डराकर रखना चाहते हैं, इसलिए वह लोगों की हत्या कर रहे हैं।

नक्सलियों ने इस 22 साल के लड़के पर ये आरोप लगाया था कि वह लोगों को नक्सलवाद के खिलाफ भड़काता है। इसी वजह से नक्सलियों ने उसका गला रेत दिया।

हत्या के बाद नक्सलियों ने उइका का शव कुंदेड़ मिस्सीगुड़ा के बीच फेंक दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है और लोग अपने घरों से भी बाहर निकलने में डर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- COVID-19: भारत में कोरोना के मामलों की संख्या पहुंची 56 लाख के पार, 24 घंटे में आए 83,347 नए केस

नक्सलियों ने सोमवार रात भी इसी तरह की एक वारदात को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक किसान की हत्या कर दी थी।

नक्सलियों ने किसान पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था और उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके के लोगों में भय का माहौल है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र के फुटकेल गांव का था, यहां नक्सलियों ने सोमवार रात 8:30 से नौ बजे के बीच किसान दासर रमन्ना ( 36 ) की रॉड मारकर हत्या की थी।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें