छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मिनपा हमले में शामिल नक्सली गिरफ्तार

27 साल के पदाम जोगा को IED और अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ मिनपा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई है।

Naxalites

सुकमा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच सुकमा में बड़ी कार्रवाई की गई है। सुरक्षाबलों ने मिनपा हमले में शामिल एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

27 साल के पदाम जोगा को IED और अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ मिनपा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई है।

जोगा, मिलिशिया सी सेक्शन कमांडर के रुप में सक्रिय था और इसी साल मिनपा में सुरक्षाबलों पर हुए नक्सली हमले में शामिल था।

बता दें कि मिनपा में हुए नक्सली (Naxalites) हमले में 17 जवान शहीद हुए थे और 15 जवान घायल थे। इस घटना में शामिल नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के हथियार भी लूट लिए थे।

झारखंड: सिमडेगा में PLFI के चार नक्सली गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार बरामद

सुरक्षाबलों के जवानों ने ज्वाइंट कार्रवाई के तहत मिनपा और उसके आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। नक्सली जोगा ने जैसे ही जवानों को देखा तो भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन वह जवानों की पकड़ से बच नहीं पाया।

जोगा के पास से एक थैला भी बरामद हुआ है, जिसमें एक टिफिन बम, 15 जिलेटिन कैप्सूल, 15 नग डेटोनेटर समेत काफी सामग्री बरामद हुई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें