छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली साजिश नाकाम, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया IED बरामद

नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीच में IED विस्फोटक लगाया था, जिसे BDS टीम ने डिफ्यूज कर दिया।

Naxalites

नक्सलियों (Naxalites) ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीच में IED विस्फोटक लगाया था, जिसे BDS टीम ने डिफ्यूज कर दिया। मामला बासागुड़ा क्षेत्र का है।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला नक्सल प्रभावित बीजापुर का है। यहां जवानों ने मंगलवार को नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया है।

दरअसल नक्सलियों (Naxalites) ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीच में IED विस्फोटक लगाया था, जिसे BDS टीम ने डिफ्यूज कर दिया। मामला बासागुड़ा क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने तर्रेम से सिलगेर के बीच पटेल पारा के पास से रोड से 50 मीटर अंदर ये IED विस्फोटक लगाया था। इसी दौरान मंगलवार को बासागुड़ा से जिला बल, DRG, तर्रेम से CRPF 168 बटालियन, छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल के संयुक्त जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। जवानों ने इस IED को बरामद कर लिया।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में खूब दिख रहा है लोन वर्राटू अभियान का असर, 7 लाख के इनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

इसके बाद BDS टीम को इस मामले की जानकारी दी गई, जिसके फौरन बाद इस टीम ने विस्फोटक को डिफ्यूज कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ये IED 5 किलो का था।

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कई नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। मारे गए नक्सलियों में कई बड़े और इनामी नक्सली भी शामिल हैं। यही वजह है कि नक्सली बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमला करने की साजिशें रचते रहते हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें