
नक्सली आयतु काराम ने बताया कि उसने नक्सली (Naxalites) विचारधारा से परेशान होकर सरेंडर करने का फैसला लिया। नक्सली को सरेंडर करने के बाद 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
बीजापुर: छत्तीसगढ़ का बीजापुर एक नक्सल प्रभावित इलाका है। यहां अक्सर नक्सली (Naxalites) घटनाएं होती हैं। इस बीच यहां एक नक्सली ने सरेंडर किया है।
नक्सली की पहचान आयतु काराम के रूप में हुई है। वह मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय था। नक्सली आयतु ने CRPF, DIG कोमल सिंह और ASP पंकज शुक्ला के सामने सरेंडर किया।
Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में आईईडी बम धमाका, 3 जवान शहीद
नक्सली आयतु काराम ने बताया कि उसने नक्सली (Naxalites) विचारधारा से परेशान होकर सरेंडर करने का फैसला लिया। नक्सली को सरेंडर करने के बाद 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
बता दें कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई नक्सली ढेर हो चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। छत्तीसगढ़ में लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा नक्सली मुख्यधारा से जुड़ें और नक्सलवाद की खोखली विचारधारा को छोड़ें।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App