छत्तीसगढ़: सरेंडर करने वाली इस महिला नक्सली ने सामूहिक विवाहोत्सव में लिए सात फेरे, खोखली विचारधारा से थी परेशान

नक्सलवाद एक खोखली विचारधारा है, इस बात को नक्सली (Naxalites) समझ रहे हैं और उनके सरेंडर करने का सिलसिला भी जारी है।

Naxalites

पूर्व नक्सली (Naxalites) लखमी ने बताया कि वह 2009 से 2012 तक संघम सदस्य थी। लेकिन वह नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने पुलिस के आला अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। यहां उसे सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिलेगा।

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। अब तक कई नक्सली ढेर किए जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। नक्सलवाद एक खोखली विचारधारा है, इस बात को नक्सली समझ रहे हैं और उनके सरेंडर करने का सिलसिला भी जारी है।

ताजा मामला ये है कि एक दौर में खौफ और आतंक का दूसरा नाम बन चुकी महिला नक्सली लखमी उसेंडी भी अब नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से तंग आ चुकी है। उसने पुलिस के सामने सरेंडर करने और अपना घर बसाने का फैसला लिया है।

लखमी उसेंडी ने जिला मुख्यालय के शांतिनगर में राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक सुकालूराम गोटा से शादी की और नक्सलवाद को हमेशा के लिए अपने जीवन से अलग कर दिया।

दरअसल ओरछा ब्लाक के ग्राम बासिंग में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शनिवार को इस कार्यक्रम में एक ही मंडप के नीचे 181 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे।

झारखंड: सरकार की पुनर्वास नीति का असर, 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

इन्हीं में पूर्व नक्सली लखमी उसेंडी और सुकालूराम का जोड़ा भी था। नव विवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए जिले के अधिकारी और बड़े नेता भी पहुंचे।

पूर्व नक्सली लखमी ने बताया कि वह 2009 से 2012 तक संघम सदस्य थी। लेकिन वह नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने पुलिस के आला अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। यहां उसे सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिलेगा।

लखमी को गोपनीय सैनिक के रूप में भी भर्ती किया गया। इसके बाद उसे जिला पुलिस बल में आरक्षक बनाया गया। आज नक्सलवाद को छोड़कर लखमी एक बेहतर जीवन जी रही है। उसका जीवन उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अभी भी नक्सलवाद के दलदल में फंसे हुए हैं और उससे बाहर आना चाहते हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें