सांकेतिक तस्वीर।
रामबती पर एक लाख रुपए का इनाम था। ये नक्सली (Naxalites), संगठन की खोखली विचारधारा से परेशान थे। इसीलिए इन्होंने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर करने का फैसला किया।
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच दंतेवाड़ा में बड़ी कामयाबी मिली है। लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर यहां एक लाख की इनामी महिला समेत 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों (Naxalites) में 3 महिला नक्सली हैं।
दंतेवाड़ा जिले के अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के मलांगिर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय महिला नक्सली रामबती बारसे (24) समेत 11 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया।
रामबती पर एक लाख रुपए का इनाम था। ये नक्सली, संगठन की खोखली विचारधारा से परेशान थे। इसीलिए इन्होंने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर करने का फैसला किया।
Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए 43,509 नए मामले, दिल्ली में 3 मरीजों की जान गई
जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनके खिलाफ साल 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) लूटने, पुलिस पर हमला करने, आगजनी करने समेत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक 103 इनामी नक्सली सहित कुल 397 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App