छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान का असर, 1 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Dantewada: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है।

Naxali Umesh Yadav

सांकेतिक तस्वीर।

Dantewada: नक्सली की पहचान नंदा उर्फ गोर्रा सोढ़ी के रूप में हुई है। वह जनताना सरकार अध्यक्ष है। उसने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर किया है।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां लोन वर्राटू अभियान के तहत एक लाख के इनामी नक्सली ने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर किया है।

इस नक्सली की पहचान नंदा उर्फ गोर्रा सोढ़ी के रूप में हुई है। वह जनताना सरकार अध्यक्ष है। उसने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर किया है।

ये नक्सली कई वारदातों में शामिल रहा है। वह नंदा केशर प्लांट से करीब 60 किलो जिलेटिन लूटने की घटना, सड़क काटकर मार्ग अवरोध करने और पिकअप वाहन में आगजनी करने की घटना में शामिल था।

चीन और पाकिस्‍तान सहित 17 देशों की सेनाओं के साथ Indian Army दिखाएगी ताकत, ZAPAD-2021 में लेगी हिस्सा

बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस अभियान के तहत 111 इनामी नक्सली समेत 418 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

इसके अलावा 10 हजार के इनामी सोमड़ा माडवी (मिलिशिया डिप्टी कमांडर) को डीआरजी और जिला पुलिस बल ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कुआकोंडा थाना क्षेत्र के जियाकोडता के जंगलों से हुई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें