
सांकेतिक तस्वीर।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों (Naxalites) ने भरमार बंदूक के साथ सरेंडर किया है। इसमें जन मिलिशिया कमांडर कुम्मा मण्डावी पर एक लाख रुपए का इनाम है।
छत्तीसगढ़: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच दंतेवाड़ा में एक इनामी नक्सली समेत 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। ये जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में जन मिलिशिया कमांडर कुम्मा मण्डावी, जन मिलिशिया सदस्य बामन मण्ड़वी, देवा मण्डावी, ग्राम कमेटी सदस्य बामन कवासी, चेतना नाट्य मंडली के सदस्य हड़मा राम मण्डावी, ग्राम कमेटी सदस्य हिड़मा मण्डावी, जन मिलिशिया सदस्य रतन मण्डावी, विकास कुमार मंडावी, मोहन कारटम, मुकेश कुमार मंडावी और ग्राम कमेटी सदस्य अजय कुमार मंडावी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ सरेंडर किया है। इसमें जन मिलिशिया कमांडर कुम्मा मण्डावी पर एक लाख रुपए का इनाम है।
पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने पर सहमति बनी, 3 चरणों में अपनी सेनाएं हटाएंगे भारत और चीन
इन नक्सलियों (Naxalites) ने ‘लोन वर्राटू’ (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। ये सभी नक्सली, नक्सली संगठन की विचारधारा से परेशान हो गए थे, इसीलिए इन्होंने मुख्याधारा से जुड़ने का फैसला लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बीते 4 महीने में ‘लोन वर्राटू’ अभियान से प्रभावित होकर 52 इनामी नक्सलियों समेत कुल 199 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रुपए की राशि मिलेगी। बता दें कि दंतेवाड़ा में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App