छत्तीसगढ़: सिलगेर आंदोलन जारी रखने के लिए ग्रामीणों पर प्रेशर बना रहे बड़े नक्सली, मना करने पर लगा रहे 500 रुपए का जुर्माना

छत्तीसगढ़ के सिलगेर में आंदोलन जारी है। पुलिस कैंप के विरोध में ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। पूरे बस्तर में इस आंदोलन का असर दिखाई दे रहा है।

Naxalites

सिलगेर में कैंप का विरोध जारी

जो ग्रामीण आंदोलन करने से मना कर रहे हैं, या सिलगेर जाने से मना कर रहे हैं, नक्सली (Naxalites) उन पर 500 रुपए का जुर्माना लगा रहे हैं। इस बात का खुलासा सोमवार को दंतेवाड़ा में 4 नक्सलियों (Naxalites) के सरेंडर करने के बाद हुआ।

बस्तर: छत्तीसगढ़ के सिलगेर में आंदोलन जारी है। पुलिस कैंप के विरोध में ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। पूरे बस्तर में इस आंदोलन का असर दिखाई दे रहा है। इस आंदोलन को चलाने में नक्सलियों (Naxalites) की बड़ी साजिश है। वह आंदोलन जारी रखने के लिए ग्रामीणों पर दबाव बना रहे हैं।

इस बीच एक बड़ी खबर भी सामने आई है। जो ग्रामीण आंदोलन करने से मना कर रहे हैं, या सिलगेर जाने से मना कर रहे हैं, नक्सली उन पर 500 रुपए का जुर्माना लगा रहे हैं।

इस बात का खुलासा सोमवार को दंतेवाड़ा में 4 नक्सलियों (Naxalites) के सरेंडर करने के बाद हुआ। इन्हीं नक्सलियों ने ये जानकारी दी है।

Coronavirus: बीते 24 घंटे में भारत में आए 92,596 नए केस, दिल्ली में 41 मरीजों की मौत

बता दें कि दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर कई नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सोमवार को किरंदुल थाना में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के सामने सोमवार को 1 लाख के इनामी सहित कुल 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

इस बीच हार्डकोर नक्सली लीडर देवा और जयलाल ग्रामीणों पर प्रेशर बना रहे हैं कि वह सिलगेर आंदोलन में शामिल हों। नक्सली देवा पर 10 लाख रुपए और जयलाल पर 8 लाख रुपए का इनाम है। यदि ग्रामीण मना करते हैं तो उन पर ये नक्सली 500 रुपए का जुर्माना लगाते हैं। बता दें कि सिलगेर आंदोलन में अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें