छत्तीसगढ़: 7 लाख के 3 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। जिसका असर ये हुआ है कि कई बड़े नक्सली मारे जा चुके हैं।

naxalites

नक्सलियों (Naxalites) की पहचान 3 लाख के इनामी सुखनाथ पोटाम, 2 लाख के इनामी लक्ष्मण भोगाम और 2 लाख के इनामी मनकू ताती के रूप में हुई है। ये सभी नक्सली बड़ी वारदातों को अंजाम देने में शामिल थे।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। जिसका असर ये हुआ है कि कई बड़े नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है।

दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को 7 लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों (Naxalites) ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर किया है। इनमें एक नक्सली सुकमा जिले के मिनपा विस्फोट-फायरिंग में शामिल था, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने बड़े नक्सली हमले को नाकाम किया, बम लगा रहे नक्सलियों समेत 6 गिरफ्तार

नक्सलियों की पहचान 3 लाख के इनामी सुखनाथ पोटाम, 2 लाख के इनामी लक्ष्मण भोगाम और 2 लाख के इनामी मनकू ताती के रूप में हुई है।

ये सभी नक्सली बड़ी वारदातों को अंजाम देने में शामिल थे। इनके द्वारा की गई वारदातों में बड़ा नुकसान पहुंचा था। जिसके बाद से ये पुलिस की रडार पर थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इस अभियान के तहत सरेंडर करने से नक्सलियों को कई सरकारी योजनाओं का फायदा मिलता है और मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलती है। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें