
सांकेतिक तस्वीर
माओवादी (Maoists) कोरसा दसरू उर्फ सुरेश 2006 से इलाके में हो रही घटनाओं में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट और आगजनी सहित 24 मामले दर्ज हैं।
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक इनामी माओवादी (Maoists) समेत 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को सावनार और कोरचोली गांव की ओर रवाना किया गया था। इस दौरान नक्सली गतिविधि की सूचना मिली।
जिसके फौरन बाद हुई कार्रवाई में नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी के सदस्य कोरसा दसरू उर्फ सुरेश (45) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगम गांव से माओवादी सत्यम कट्टम (31) को गिरफ्तार किया गया।
कोरसा दसरू उर्फ सुरेश 2006 से इलाके में हो रही घटनाओं में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट और आगजनी सहित 24 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ 17 वारंट भी लंबित हैं। कोरसा पर 5 लाख रुपए का इनाम था।
वहीं सत्यम के खिलाफ मारपीट और लूटपाट के मामले दर्ज हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App