छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में एक साल में 100 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, बना देश का पहला ऐसा जिला

दंतेवाड़ा देश का ऐसा जिला बना है, जहां एक साल में 100 इनामी नक्सलियों (Naxalites) ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 85 लाख से ज्यादा का इनाम था।

Naxalites

File Photo

दंतेवाड़ा देश का पहला ऐसा जिला बना है, जहां एक साल में 100 इनामी नक्सलियों (Naxalites) ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर कुल एक करोड़ 85 लाख से ज्यादा का इनाम था।

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। ऐसे में नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

दंतेवाड़ा देश का पहला ऐसा जिला बना है, जहां एक साल में 100 इनामी नक्सलियों (Naxalites) ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर कुल एक करोड़ 85 लाख से ज्यादा का इनाम था।

बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस बीते एक साल से लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान चला रही है। इसके तहत एक साल में कुल 381 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 100 इनामी नक्सली हैं।

छत्तीसगढ़ के सीमाई इलाकों में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ी, पुलिस हुई चौकन्नी

गौरतलब है कि इस घर वापसी अभियान में दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का अहम योगदान है। उन्होंने जिले के नक्सलियों की लिस्ट तैयार करवाई और फिर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस की इस लिस्ट में 1500 नक्सलियों के नाम हैं।

अब पुलिस के जवान नक्सलियों के गांव में जाकर उनके परिजनों से मिलते हैं और उन्हें समझाते हैं कि नक्सली से सरेंडर करने के लिए कहो और मुख्यधारा में शामिल होकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाओ। इसके अलावा नक्सलियों के पोस्टर भी उनके घरों, गलियों और मोहल्लों में चस्पा किए जा रहे हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें