बिहार: 20 सालों से फरार चल रहा था हार्डकोर नक्सली, सुरक्षाबलों ने जंगल से दबोचा

नक्सली (Naxalites) बीरबल कहार 20 सालों से फरार चल रहा था और वह जंगल में ही रहता था। वह पुलिस को चकमा देने में माहिर था। इस बार वह पकड़ा गया।

Naxalites

गिरफ्तार नक्सली (Naxalites) बीरबल कहार साल 2001 में नक्सली सरगना राकेश यादव के दस्ते में था, उसी दौरान उसने एक शख्स की हत्या की थी। बीरबल मूल रूप से कैमूल का रहने वाला है। रोहतास पुलिस ने नक्सली को कैमूर पुलिस को सौंप दिया है।

सासाराम: बिहार के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआरपीएफ और पुलिस ने कैमूर पहाड़ी के जंगल मे छापेमारी अभियान चलाया और हार्डकोर नक्सली (Naxalites) बीरबल कहार को गिरफ्तार कर लिया।

नक्सली बीरबल कहार 20 सालों से फरार चल रहा था और वह जंगल में ही रहता था। वह पुलिस को चकमा देने में माहिर था। उसे यदुनाथपुर व अधौरा (कैमूर) के बीच सड़की के पास बाबा खोह के जंगल में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: भारत में कोरोना के मामले हुए 62 लाख से ज्यादा, 24 घंटे में आए 80,472 नए केस

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद जंगल में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया।

गिरफ्तार नक्सली बीरबल कहार साल 2001 में नक्सली सरगना राकेश यादव के दस्ते में था, उसी दौरान उसने एक शख्स की हत्या की थी। बीरबल मूल रूप से कैमूल का रहने वाला है। रोहतास पुलिस ने नक्सली को कैमूर पुलिस को सौंप दिया है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें