बिहार: हार्डकोर नक्सली केदार राउत गिरफ्तार, पूर्व मंत्री के घर पर कर चुका है हमला

एसपी ने बताया कि काफी लंबे समय से इस हार्डकोर नक्सली (Naxalite) की तलाश की जा रही थी लेकिन अब जाकर सफलता मिली है।

Naxalite Arrested

सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद नक्सली (Naxalite) को शुक्रवार रात मधुबन पुलिस और SSB ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। नक्सली से पूछताछ जारी है।

बिहार के मोतिहारी से एक हार्डकोर नक्सली (Naxalite) को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी मधुबन थाना क्षेत्र के हरनाथा गांव से हुई है। हार्डकोर नक्सली का नाम केदार राउत है। केदार पर मधुबन में हुए धमाके में शामिल होने का आरोप है।

इस बारे में एसपी नवीन चंद्र झा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पूर्व मंत्री के घर पर 2005 में हुए हमले में शामिल था। उसने मधुबन थाना पर भी नक्सली हमला किया था।

एसपी ने बताया कि काफी लंबे समय से इस नक्सली की तलाश की जा रही थी लेकिन अब जाकर सफलता मिली है।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद नक्सली को शुक्रवार रात मधुबन पुलिस और SSB ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। नक्सली से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: राजौरी से लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

बता दें कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में नक्सली हमले की आशंका जताई गई है, जिसके बाद से सुरक्षाबल अलर्ट हैं और नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई बड़े नक्सली ढेर किए जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है।

चुनावों से पहले हार्डकोर नक्सली के पकड़े जाने से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है। चूंकि ये नक्सली अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, ये सुरक्षाबलों को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, आम जनता को भी बहुत परेशान करते हैं।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें