बिहार: नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी, बरमोरिया जंगल से बरामद हुआ विस्फोटक और नक्सली सामग्री

चरकापत्थर स्थित एसएसबी जवान और जिला बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ चरका पत्थर और चकाई थाना इलाके के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया था।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

जवानों ने सुरंग में खोजबीन की, तो नक्सलियों (Naxalites) का लोहे का एक बक्सा बरामद हुआ। इस सुरंग में छिपने और पानी की व्यवस्था थी। ये सुरंग बरमोरिया के जंगल में थी। 

जमुई: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ बिहार में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच चलाए गए सर्च ऑपरेशन में बरमोरिया जंगल से विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

दरअसल गुरुवार सुबह जिले के चरकापत्थर स्थित एसएसबी जवान और जिला बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ चरका पत्थर और चकाई थाना इलाके के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया था।

COVID-19: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 36,594 नए केस, दिल्ली में 82 मरीजों की मौत

जब जवान शाम को वापस लौट रहे थे, तभी बरमोरिया के जंगल में एक लंबी सुरंग दिखी। इस सुरंग में छिपने और पानी की व्यवस्था थी। इसके बाद जवानों ने इस सुरंग में खोजबीन की, तो नक्सलियों का लोहे का एक बक्सा बरामद हुआ। इस बक्से में भारी मात्रा में नक्सल सामग्री (वर्दी, साहित्य, विस्फोटक) बरामद की गई।

एसपी अभियान सुधांशु कुमार ने बताया कि नक्सली अपना नक्सली सप्ताह मनाने के लिए जुटे थे।

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है और अभियान चलाया जा रहा है। यही वजह है कि अब तक कई नक्सली सरेंडर कर चुके हैं और कई मारे जा चुके हैं। ऐसे में नक्सलियों के बीच सुरक्षाबलों का खौफ है और वह बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वह जंगल में हथियार और गोला बारूद छिपाकर रख रहे हैं, जिसका इस्तेमाल सुरक्षाबलों के खिलाफ किया जा सके। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें