भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार स्टेन स्वामी पर बड़ा खुलासा, नक्सली गतिविधियों के लिए मिले थे 8 लाख रुपए

भीमा कोरेगांव (Bhima Koregaon case) मामले में बीते हफ्ते रांची से गिरफ्तार किए गए स्टेन स्वामी के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है।

Bhima Koregaon case

Bhima Koregaon case: इस मामले में आरोपी गौतम नवलखा के बारे में भी खुलासा हुआ है। नवलखा सरकार के खिलाफ बुद्धिजीवियों को एकजुट कर रहा था।

भीमा कोरेगांव मामले (Bhima Koregaon case) में बीते हफ्ते रांची से गिरफ्तार किए गए स्टेन स्वामी के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेन स्वामी को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) -माओवादी की गतिविधियां चलाने के लिए आठ लाख रुपए मिले थे। ये जानकारी NIA ने अपने आरोप पत्र में शामिल की है।

एनआइए का कहना है कि स्वामी के आवास से जो डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं, उनमें गाइड ऑफ इंक्रिप्टेड डाटा कम्युनिकेशन ऑन जीएसएम नेटवर्क, लेटर्स बिट्वींस कॉमरेड्स फॉर यूजिंग इंक्रिप्शन, एन असेंशियल अंडरग्राउंड हैंडबुक, मिनी-मैनुअल ऑन अर्बन गुरिल्ला शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 72 लाख के पार, 24 घंटे में आए 63,509 नए केस

इसके अलावा उनके घर से एक पत्र मिला, जिसमें कई अहम जानकारियां मिली हैं। इस मामले में आरोपी गौतम नवलखा के बारे में भी खुलासा हुआ है। नवलखा सरकार के खिलाफ बुद्धिजीवियों को एकजुट कर रहा था। उसने 2010 से 2011 के बीच तीन बार अमेरिका दौरा किया था और वह पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के सक्रिय सदस्य गुलाम नबी फई के संपर्क में था।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें