झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया बड़ा अभियान, 6 गिरफ्तार

पुलिस ने बोकारो जिले के जगेश्वर विहार से भाकपा (माओवादी) से संबंध रखने वाले छोटू मांजी उर्फ सहदेव उर्फ निशिकांत को गिरफ्तार कर लिया।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस ने बोकारो जिले के जगेश्वर विहार से भाकपा (माओवादी) से संबंध रखने वाले छोटू मांजी उर्फ सहदेव उर्फ निशिकांत को गिरफ्तार कर लिया। हजारीबाग से भी 5 नक्सलियों को गिरफ्तार गिया गया है, ये नक्सली प्रतिबंधित संगठन झारखंड प्रस्तुति समिति (जेपीसी) से संबंधित हैं।

झारखंड में रविवार को 2 प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 6 नक्सलियों (naxalites) को गिरफ्तार किया गया है। इन नक्सलियों के पास से काफी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है।

दरअसल पुलिस को अपने सूत्रों से गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बोकारो जिले के जगेश्वर विहार से भाकपा (माओवादी) से संबंध रखने वाले छोटू मांजी उर्फ सहदेव उर्फ निशिकांत को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में दुमका की पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘गिरफ्तार नक्सली (naxalite) से हुई पूछताछ के बाद सुरक्षाबलों ने मसलिया और शिकारीपारा पुलिस थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की और एक एसएलआर राइफल, 3 इंसास राइफल, 1 कार्बाइन, 357 कारतूस और 1,675 डेटोनेटर जब्त किए।

ये भी पढ़ें- केरल विमान हादसा: मृत पायलट दीपक वसंत साठे के पास था 10 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव, जानें पूरी स्टोरी

वहीं एक और मामले में एसपी कार्तिक एस से मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग से भी 5 नक्सलियों को गिरफ्तार गिया गया है, ये नक्सली प्रतिबंधित संगठन झारखंड प्रस्तुति समिति (जेपीसी) से संबंधित हैं।

एसपी कार्तिक एस ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बरकागांव में छिपे जेपीसी के जोनल कमांडर पुरुषोत्तम गंझू उर्फ बसंत गंझू समेत उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें