देश में नक्सलियों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, 2018 से 2020 तक मारे गए 460 नक्सली, 161 जवान शहीद

गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभाग ने एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) के जवाब में यह जानकारी दी है।

Naxalites

फाइल फोटो।

एक वकील और आरटीआई कार्यकर्ता ने RTI दाखिल की थी और जवाब मांगा था कि 2018 से 2020 तक कितने नक्सली (Naxalites) मारे गए और कितने सुरक्षाबलों के जवान शहीद हुए। जवाब में वकील को नवंबर 2020 तक का आंकड़ा दिया गया है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच ये जानकारी मिली है कि साल 2018-20 में सुरक्षाबलों ने 460 नक्सलियों को ढेर किया है। इस दौरान 161 जवान भी शहीद हुए हैं।

गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभाग ने एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) के जवाब में यह जानकारी दी है।

यूपी: सुर्खियों में रहने वाले IPS अधिकारी नवनीत सिकेरा बनाए गए ADG, मां ने सैल्यूट करके कही ये बात

दरअसल यूपी के नोएडा के रहने वाले वकील और आरटीआई कार्यकर्ता रंजन तोमर ने आरटीआई दाखिल की थी और जवाब मांगा था कि 2018 से 2020 तक कितने नक्सली (Naxalites) मारे गए और कितने सुरक्षाबलों के जवान शहीद हुए। जवाब में वकील को नवंबर 2020 तक का आंकड़ा दिया गया है।

उपलब्ध करवाई गई जानकारी में ये बताया गया है कि 2018 से 2020 तक 460 नक्सली मारे गए और 161 जवान शहीद हो गए।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें