झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, अभिभाषण में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने कहा- सरकार का मूलमंत्र विकास है

बजट सत्र (Jharkhand Budget Session 2021) शुरू होने से पहले राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu) ने अपने 44 मिनट के अभिभाषण में सरकार के योजनाओं और कार्यों की सराहना की।

Governor Draupadi Murmu

Governor Draupadi Murmu

राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu) ने अपने बजट अभिभाषण में कहा कि सरकार का मूलमंत्र विकास है। सरकार ने जनहित में कई कार्य किए हैं।

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का बजट सत्र (Jharkhand Budget Session 2021) शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu) ने अपने 44 मिनट के अभिभाषण में सरकार के योजनाओं और कार्यों की सराहना की।

बता दें कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। वहीं, राज्य सरकार एक मार्च को द्वितीय अनुपूकरण विवरणी और तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट (Jharkhand Budget 2021-22) पेश करेगी।

आज हो सकता है 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने बुलाई है मीटिंग

लगभग एक महीने चलने चलने वाले सत्र में 16 कार्य-दिवस होंगे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 की आय-व्ययक की अनुदान मांगों पर बहस होगी। सरकार (Jharkhand Government) का इसपर जवाब आएगा और मतदान के बाद सदन अनुदान मांगों को स्वीकृति प्रदान करेगा।

राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu) ने अपने बजट अभिभाषण में कहा कि सरकार का मूलमंत्र विकास है। सरकार ने जनहित में कई कार्य किए हैं। इसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। सबकी सहभागिता विकास में सुनिश्चित की जा रही है। सभी क्षेत्रों पर सरकार का फोकस। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों पर खास फोकस।

छत्तीसगढ़: 3 दिनों में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, अभियान ‘संगम’ के तहत 7 शिविर ध्वस्त

राज्यपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। निगरानी तंत्र को सशक्त किया जा रहा है। औद्योगिक शांति के लिए सरकार प्रयत्नशील है। लंबित समस्याओं का समाधान भी कर रही है। कोरोना संक्रमण काल में सामूहिक किचन का संचालन किया गया। दूसरे राज्य में फंसे श्रमिकों को लाया गया। डीबीटी के जरिए खातों में पैसे दिए गए। लॉकडाउन में 373 मुख्यमंत्री दालभात केंद्रों का संचालन किया गया।

उन्होंने उग्रवाद प्रभावित जिलों में युवाओं के लिए कौशल विकास योजना है। सरकार बिजली वितरण, उत्पादन और संचरण योजनाओं को मजबूत कर रही है। इस दिशा में संचरण योजनाओं का शुभारंभ किया गया। गिरिडीह को सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। मनरेगा की मजदूरी बढ़ाई गई। आठ करोड़ मानव दिवस का सृजन करने का लक्ष्य है। जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है। पौधे लगाने के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरूआत की गई।

CRPF के डीजी डॉ एपी माहेश्वरी को बनाया गया पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर का एडवाइजर, रिटायर्ड IAS चंद्रमौली को भी मिली जिम्मेदारी

राज्यपाल मुर्मू ने कहा कि सरकार ने किसानों का लोन माफ किया है। साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की गई है। पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड दिया गया। मिल्क फेडरेशन का विस्तार किया गया, मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड का बेहतर प्रदर्शन रहा, राज्य ओडीएफ घोषित किया गया। जमशेदपुर थ्री स्टार गारबेज फ्री सिटी घोषित किया गया।

राज्यपाल ने उपराजधानी दुमका में कन्वेंशनका जिक्र किया। एक किलो प्रति किलो चावल हरा राशन कार्ड से 47 लाख परिवार को अनुदानित दर पर धोती, साड़ी और लुंगी। धालभूमगढ में घरेलू हवाई अड्डा। मलूटी में हेरिटेज पर्यटन। सबको पेयजल का लक्ष्य है। पारा शिक्षकों के लिए कल्याण कोष बनाया गया। पर्यटन स्थलों का विकास, पर्यटकों के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण किया जा रहा है।

Indian Army से रिटायर हो रहे अधिकारियों के लिए आयोजित हुआ सेमिनार, देखें PHOTOS

राज्यपाल ने अभिभाषण में खेल कोटा से सीधी नियुक्ति का भी जिक्र किया। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। सभी जिला अस्पताल में डायलिसिस केंद्र खोले जा रहे हैं। आनलाइन लगान वसूली के साथ-साथ पहली बार रैयतों को जमीन वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन संरक्षण और विकास के कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।

ये भी देखें-

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का बजट सत्र कई मायने में अहम है। गत वर्ष बजट सत्र के दौरान ही कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में लॉक डाउन लगा था और सत्र को समय से पहले ही स्थगित करना पड़ा था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

    Tags:

यह भी पढ़ें