झारखंड: कैबिनेट बैठक में 37 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली, 10 रुपए में मिलेगी धोती, साड़ी और लुंगी

Jharkhand: सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे झारखंड के 57.1 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

Jharkhand

फाइल फोटो।

झारखंड (Jharkhand) में इस वित्तीय वर्ष में एक बार और अगले साल 2 बार इस योजना का फायदा गरीबों को दिया जाएगा। इसका वितरण पॉश मशीन के जरिए किया जाएगा। इसी से अभी तक अनाज भी दिया जा रहा है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 37 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।

झारखंड (Jharkhand) में अब गरीब परिवारों को राहत दी जाएगी। उन्हें 10 रुपए में धोती, साड़ी और लुंगी मिलेगी। कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।

सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे झारखंड के 57.1 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

इस वित्तीय वर्ष में एक बार और अगले साल 2 बार इस योजना का फायदा गरीबों को दिया जाएगा। इसका वितरण पॉश मशीन के जरिए किया जाएगा। इसी से अभी तक अनाज भी दिया जा रहा है।

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में बसों को भी राहत पहुंचाई गई है। लॉकडाउन के बाद बसों को जितने दिन यात्रा करने से रोका गया था, उतने समय का रोड टैक्स माफ कर दिया गया है। इससे पहले ऑटो और टैक्सी संचालकों को भी राहत दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- एशिया का चौथा सबसे ताकतवर देश है भारत, इस नंबर पर हैं चीन और अमेरिका, रिपोर्ट में दावा

बता दें कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 37 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। इनमें से एक इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है कि राज्य पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए 12वीं में मिले अंकों को आधार बनाया जाएगा।

इसके अलावा इस प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड अब पुराने और जर्जर भवनों को तोड़ेगा और नए आवास का निर्माण करेगा। इसी के लिए आवासीय भू-संपदा नियमावली में संशोधन को स्वीकृति दी गई है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें