छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित इलाकों की इन लड़कियों का हॉकी की नेशनल टीम में हुआ चयन, ITBP ने दी ट्रेनिंग

2016 में ITBP ने इन लड़कियों को प्रशिक्षित करने की ठानी थी। ये वो समय था, जब इन लड़कियों को हॉकी (Hockey) के बेसिक्स के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी।

Hockey

9 लड़कियों का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर हॉकी (Hockey) चयन शिविर के लिए हुआ है। इन्हें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 41वीं बटालियन ने ट्रेनिंग दी है। आईटीबीपी के कोच हेड कांस्टेबल सूर्या स्मिट ने इन लड़कियों को प्रशिक्षित किया है।

भारत की नेशनल महिला हॉकी (Hockey) टीम में अब जल्द ही छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की लड़कियां दिखेंगी। ITBP की ट्रेनिंग के बाद छत्तीसगढ़ की 9 लड़कियों का नेशनल हॉकी ट्रेनिंग कैंप में चयन हुआ है।

जिन लड़कियों का चयन हुआ है, उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से मदद मांगी है। बता दें कि 2016 में ITBP ने इन लड़कियों को प्रशिक्षित करने की ठानी थी। ये वो समय था, जब इन लड़कियों को हॉकी के बेसिक्स के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी। ना ही उन्हें स्टिक पकड़ना आता था और ना ही उनके पास खेलने के लिए जूते थे। लेकिन अब यही लड़कियां हॉकी में बड़े से बड़े धुरंधरों को चित करने का हुनर रखती हैं।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: देश में 65 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, 24 घंटे में 75,829 नए केस

9 लड़कियों का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर हॉकी चयन शिविर के लिए हुआ है। इन्हें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 41वीं बटालियन ने ट्रेनिंग दी है। आईटीबीपी के कोच हेड कांस्टेबल सूर्या स्मिट ने इन लड़कियों को प्रशिक्षित किया है। इन लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है।

लड़कियों का नाम तनिषा नाग, सेवंती पोयम, सुकरी मंडावी, सुमनी कश्यप, सुकमती मंडावी, सुलोचना नेताम, संजिनी सोडी, सावित्री नेताम और धनेस्वरी कोर्राम है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें