Chhattisgarh: 95 प्रतिशत किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राज्यपाल अनुसूईया उइके (Anusaiya Uike) ने विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित किया। सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में राज्यपाल ने राज्य सरकार की पिछले वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं।

Anusaiya Uike

Anusaiya Uike (File Photo)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राज्यपाल अनुसूईया उइके (Anusaiya Uike) ने विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित किया। सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में राज्यपाल ने राज्य सरकार की पिछले वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, उनकी सरकार नए छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए काम कर रही है।

राज्यपाल ने कहा, कोरोना संकट से निपटने में जनता ने भी सहयोग दिया है, उसके लिए सभी को धन्यवाद। मेरी सरकार ने कोरोना काल मे मजदूरों के खाने पीने, प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम किया है। उस कठिन वक्त में 67 लाख राशन कार्ड धारियों को अनाज दिया गया। 57 लाख अंत्योदय कार्डधारियों को चावल और चना दिया गया। दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों की सुरक्षित वापसी कराई गई। जरूरतमंदों के लिए 11 हजार ग्राम पंचायतों में 2 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया।

Swarnim Vijay Varsh: फरीदकोट पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल, वीरों के सम्मान में आयोजित हुआ मिनी मैराथन; देखें PHOTOS

राज्यपाल ने कहा, उनकी सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाया है, वहीं बच्चों के पोषण की चिंता की है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू किया गया है। 24 लाख बच्चों के लिए पोषण सामग्री दी गई। 29 लाख बच्चों को रेडी-टू-ईट भोजन घर पहुंचा कर दिया गया। राज्यपाल अनुसूईया उइके (Anusaiya Uike) ने अपने अभिभाषण में खरीफ सीजन के दौरान धान की रिकॉर्ड खरीदी का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, इस साल उनकी सरकार ने रिकॉर्ड धान की खरीदी की है। 2152980 पंजीकृत किसानों में से 2053433 किसानों ने अपना धान बेचा है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ अपने 95 प्रतिशत किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा, 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना एक रिकॉर्ड है।

गलवान में इस भारतीय कैप्टन ने चीनी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे, मणिपुर के सीएम ने किया सम्‍मानित

राज्यपाल ने कहा, उनकी सरकार चाहती है कि धान के दाम का मान बना रहे। इसलिए धान से एथेनाल बनाया जाएगा। ताकि धान का दूसरे व्यावसायिक कार्यों में भी उपयोग किया जा सके। राज्य सरकार की इस कोशिश को केंद्र सरकार ने भी मान्यता दी है।

ये भी देखें-

उन्होंने कहा, बिना ब्याज के ऋण वितरण स्कीम में अभी तक 4755 करोड़ का कर्ज दिया जा चुका है। 16 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बना है। बता दें कि राज्यपाल के अभिभाषण पूरा होने के साथ ही सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस सत्र में राज्य का वार्षिक बजट पारित होना है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें