Bihar: औरंगाबाद में पुलिस की सराहनीय पहल, घर-घर जाकर लोगों को किया शिक्षा के प्रति जागरूक

पुलिस और सुरक्षाबल कानून व्यवस्था बहाल करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही जनता की भलाई के अन्य काम भी करते हैं। वे लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं।

Naxal Area

नक्सल प्रभावित इलाके (Naxal Area) के युवा जब शिक्षित हो जाएंगे तो वे अपने परिवार व देश के विकास के बारे में सोचेंगे। बंदूक की जगह कलम पकड़कर समाज एवं देश की सेवा करेंगे।

पुलिस और सुरक्षाबल कानून व्यवस्था बहाल करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही जनता की भलाई के अन्य काम भी करते हैं। वे लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसा ही सराहनीय काम बिहार के औरंगाबाद जिले की पुलिस ने किया है। जिले के मदनपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित (Naxal Area) गांवों में पुलिस ने अभियान चलाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

पुलिस ने गांव वालों से बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया। पुलिसकर्मियों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात कर उनसे शिक्षा की अहमियत पर बात की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने सहियार गांव पहुंच बच्चों एवं ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षित करने को लेकर प्रोत्साहित किया।

छत्तीसगढ़: अपने नेताओं के एनकाउंटर से बौखलाए नक्सली, ग्रामीणों और जवानों को बना रहे निशाना

उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा प्राप्त किए परिवार एवं समाज का विकास नहीं कर सकते हैं। शिक्षा के अभाव में लोग मुख्य धारा से भटककर नक्सलवाद की ओर मुड़ जाते हैं। ज्ञान की रोशनी से अंधकार दूर होगा। ज्ञान न होने से आर्थिक तंगी एवं फटेहाली की जिदगी जीने को मजबूर होते हैं। इनके लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों को सहयोग व जागरूक करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके (Naxal Area) के युवा जब शिक्षित हो जाएंगे तो उन्हें अपने परिवार व देश की विकास के बारे में सोचेंगे। बंदूक की जगह कलम पकड़कर समाज एवं देश की सेवा करेंगे। थानाध्यक्ष की अपील पर ग्रामीणों ने वादा किया वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजेंगे। थानाध्यक्ष ने शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान में गरीब बच्चों को मदद व सहयोग करने का आश्वासन दिया।

ये भी देखें-

थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी स्थिति परिस्थिति में पुलिस आप सब की मदद के लिए तत्परहै। असामाजिक तत्वों से अपनी दूरी बनाकर आर्थिक स्थिति में सुधार लाने को लेकर सोचने समझने की जरूरत है ताकि सभी परिवार अमन चैन और खुशहाली का जीवन जी सकें।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें