हिमालय की खून जमा देने वाली सर्दी में भी देश की सुरक्षा में डटे हैं ITBP के जवान, देखें PHOTOS

Indo-Tibetan Border Police यानी (ITBP), भारत-तिब्बत सीमा की रखवाली करने वाले यह बहादुर जवान जब हिमालय की चोटियों पर तिरंगा फहराते हैं तो सारा आकाश इन्हें गर्व से निहारता है।

Published by पल्लवी June 14, 2021
  • Indo-Tibetan Border Police यानी (ITBP), भारत-तिब्बत सीमा की रखवाली करने वाले यह बहादुर जवान जब हिमालय की चोटियों पर तिरंगा फहराते हैं तो सारा आकाश इन्हें गर्व से निहारता है। ये जवान सीमा पर विपरित परिस्थितियों में हमारे लिए अपनी जान हथेली पर रख देश के एक-एक इंच जमीन की सुरक्षा कर रहे हैं।

  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की स्थापना 24 अक्टूबर, 1962 को हुई थी। आज यह फोर्स लद्दाख में काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश में Jachep ला तक देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात है। इनके पराक्रम का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि यहां बने चौकियों की ऊंचाई भारत-चीन सीमा के पश्चिम-मध्य में 9,000 फीट और पूर्वी क्षेत्र में 18,700 फीट है। दुर्गम हिमालय की शिलाओं पर तैनात रहने वाले इस पुलिस फोर्स को 'हिमवीर' भी कहा जाता है।

  • आए दिन बर्फीले तूफानों से इन वीरों की टक्कर होती रहती है, लेकिन विपरित परिस्थितियों में डटकर रहने वाले इन जवानों की वीरता अपने आप में अद्भुत है। ITBP का आदर्श वाक्य है- 'शौर्य,दृढ़ता,कर्मनिष्ठा' जिससे वो कभी पीछे नहीं हटते।

  • जवानों के लिए सीमा पार के खतरों से निपटने से कहीं अधिक मुश्किल है ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में खुद को जिंदा रख पाना। लेकिन ये जांबाज इन मुश्किल परिस्थितियों में भी डट कर खड़े हैं।

यह भी पढ़ें