Indian Navy की INS Talwar ने कटलैस एक्सप्रेस-2021 में लिया हिस्सा, देखें PHOTOS

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के जहाज आईएनएस तलवार (INS Talwar) ने कटलैस एक्सप्रेस-2021 अभ्यास के खत्म होने के बाद केन्या नेवी शिप शुजा के साथ अभ्यास में भाग लिया।

Published by सिर्फ़ सच टीम August 11, 2021
  • भारतीय नौसेना (Indian Navy) के जहाज आईएनएस तलवार (INS Talwar) ने कटलैस एक्सप्रेस-2021 अभ्यास के खत्म होने के बाद केन्या नेवी शिप शुजा के साथ अभ्यास में भाग लिया। दक्षिण-पूर्व केन्या के शहर मोम्बासा में भारतीय नौसेना के जहाजों की मेजबानी के लिए केन्या नौसेना (Kenyan Navy) को धन्यवाद दिया।

  • आईएनएस तलवार (INS Talwar) ने 26 जुलाई से 6 अगस्त तक अफ्रीका की ईस्ट कोस्ट पर हुए कटलैस एक्सप्रेस 2021 अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास का एक प्रमुख फोकस समुद्री डोमेन जागरूकता के संबंध में दूसरे देशों के बीच सूचना साझा करना है।

  • दोनों देशों के अभ्यास पूरा होने पर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि केन्या नौसेना को मोम्बासा में उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद। आइएनएस तलवार (INS Talwar) ने कटलैस एक्सप्रेस 2021 अभ्यास में भाग लिया।

  • रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अभ्यास अफ्रीका के पूर्वी तट पर किया गया और संयुक्त समुद्री कानून प्रवर्तन क्षमता में सुधार, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने और सुधार करने के लिए यह अभ्यास हुआ।

यह भी पढ़ें