किन्नौर हुई लैंडस्लाइड के बाद राहत और बचाव में जुटे ITBP के जवान, देखें PHOTOS

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर (Kinnaur) में हुई लैंडस्लाइड (Landslide) के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। आईटीबीपी (ITBP) की 17वीं, 19वीं और 43वीं बटालियन के जवान खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।

Published by सिर्फ़ सच टीम August 12, 2021
  • हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर (Kinnaur) में हुई लैंडस्लाइड (Landslide) के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

  • आईटीबीपी (ITBP) की 17वीं, 19वीं और 43वीं बटालियन के जवान सहयोगी संगठनों के साथ खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।

  • जानकारी के मुताबिक, सुबह से 3 शव निकाले गए है। इस हादसे के बाद अब तक कुल 13 शव निकाले जा चुके हैं।

  • बता दें कि 11 अगस्त को किन्नौर में एक भीषण लैंडस्लाइड में एक बस और कई अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस घटना की जानकारी के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), एनडीआरएफ, सेना, राज्य पुलिस और होमगार्ड जवानों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें