Indian Army ने Cyclone ‘Yaas’ से आई तबाही के बीच बचाई सैकड़ों लोगों की जान, देखें PHOTOS

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान देश में प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। बाढ़, भकूंप, बादल फटने की त्रासदी या चक्रवात से हुए नुकसान के बाद ये जवान जीवन रक्षक के रूप में सामने आते हैं।

Published by सिर्फ़ सच टीम May 28, 2021
  • भारतीय सेना (Indian Army) के जवान देश में प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। बाढ़, भकूंप, बादल फटने की त्रासदी या चक्रवात से हुए नुकसान के बाद ये जवान जीवन रक्षक के रूप में सामने आते हैं।

  • चक्रवात 'यास' (Cyclone Yaas) के कारण हुई तबाही के बीच सेना के जवान राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं।

  • सेना ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों लोगों को बचाया है जो चक्रवात ‘यास’ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बता दें कि राज्य का बड़ा तटीय क्षेत्र जलमग्न हो गया है।

  • इस संबंध में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि सेना ने दक्षिण 24 परगना और हावड़ा में भी विभिन्न जगहों से फंसे हुए लोगों को बचाया।

  • सेना (Indian Army) ने पश्चिम बंगाल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 17 कॉलम तैनात किए हैं, जिनमें उपकरणों और नौकाओं से लैस दक्ष कर्मी शामिल हैं।

  • बंगाल और ओडिशा में 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, खेतों में पानी भर गया।

  • चक्रवात की वजह से बंगाल में एक और ओडिशा में तीन लोगों की जान गई है।

  • चक्रवात 'यास' ने बंगाल और ओडिशा में अपना रौद्र रूप दिखाया। 26 मई को यह चक्रवात बंगाल और ओडिशा गुजरा। अब यह झारखंड में प्रवेश कर गया है। हालांकि, अब इसकी तीव्रता कमजोर पड़ गई है।

यह भी पढ़ें