- Home » Photo Gallery » भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘KAZIND 2021’, देखें PHOTOS
भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘KAZIND 2021’, देखें PHOTOS
भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘KAZIND 2021’ ट्रेनिंग नोड आयशा बीबी कजाकिस्तान में चल रहा है। यह अभ्यास दोनों देशों की सेना के वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का 5वां संस्करण है।
भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'KAZIND 2021' ट्रेनिंग नोड आयशा बीबी कजाकिस्तान में चल रहा है। यह अभ्यास दोनों देशों की सेना के वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का 5वां संस्करण है।
यह अभ्यास 1 सितंबर से 10 सितंबर, 2021 तक चलेगा। अभ्यास का चौथा संस्करण सितंबर, 2019 में भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था। सैन्य अभ्यास 'KAZIND 2021' में कजाकिस्तान के 120 सैनिक और भारतीय सेना के 90 सैनिक शामिल हैं। दोनों दल आतंकवाद रोधी अभियानों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और कौशल साझा को परस्पर करेंगे।
अभ्यास 8 और 9 सितंबर, 2021 को निर्धारित 48 घंटे के संयुक्त सत्यापन अभ्यास में खत्म होगा। सत्यापन अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के लिए एक परीक्षण होगा क्योंकि वे ऐसे परिदृश्यों में वास्तविक सैन्य अभियानों की चुनौतियों से गुजर रहे होंगे।
यह अभ्यास दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते सैन्य और राजनयिक संबंधों को गति प्रदान करेगा। संयुक्त अभ्यास आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दोनों देशों के मजबूत संकल्प को भी दर्शाता है और उसी का मुकाबला करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की इच्छा को भी प्रकट करता है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जवानों के साथ मना रहे दशहरा, देखें PHOTOS
Indian Navy ने जान पर खेलकर फिलिपिनो चालक दल के सदस्य को बचाया, देखें PHOTOS
SCO का सैन्य अभ्यास ‘Peaceful Mission 2021’ हुआ खत्म, भारतीय सेना ने भी लिया हिस्सा; देखें PHOTOS
‘स्वर्णिम विजय दिवस’ पर चंडीगढ़ के सुखना लेक पर हुआ एयर शो, राफेल और चिनूक ने दिखाई ताकत; देखें PHOTOS
बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में Indian Army का बड़ा युद्धाभ्यास, देखें PHOTOS
पिथौरागढ़ में शुरू हुआ भारत-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘Surya Kiran XV’, देखें PHOTOS
धर्मशाला पहुंची स्वर्णिम विजय मसाल, हुआ भव्य स्वागत; देखें PHOTOS
ZAPAD 2021: Indian Army ने रूस में दिखाया अपना दमखम, देखें PHOTOS
Indian Army की मदद से दिव्यांगों की टीम ने रचा इतिहास, कुमार पोस्ट पर पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड; देखें PHOTOS