भारत-चीन तनाव के बीच सेना प्रमुख एम.एम.नरवणे ने लेह पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा, देखें PHOTOS

भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच बुधवार को सेना प्रमुख एम.एम.नरवणे लेह पहुंचे। यहां उन्होंने सेना अधिकारियों से मुलाकात की।

Published by ऋतुराज त्रिपाठी December 23, 2020
  • भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। बुधवार को सेना प्रमुख एम.एम.नरवणे (MM Naravane) लेह पहुंचे। यहां उन्होंने सेना अधिकारियों से मुलाकात की और जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।

  • सेना प्रमुख (MM Naravane ) ने रेचिन ला इलाके में जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय तैयारियों की तारीफ की।लोकल अधिकारियों ने इस दौरान सेना प्रमुख को सभी तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

  • वहीं सेना प्रमुख ने मौजूद जवानों को क्रिसमस और नए साल की बधाई दी। बता दें कि भारत-चीन विवाद के बीच सेना प्रमुख कई बार लेह-लद्दाख पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ा चुके हैं।

  • बता दें कि भारत और चीन के बीच अप्रैल से ही तनाव है। नवंबर के बाद से दोनों देशों के बीच कोई बात नहीं हुई है। गौरतलब है कि 6 नवंबर को आखिरी बार दोनों देशों के बीच कमांडर लेवल की बात हुई थी।

  • दोनों देशों के बीच अभी तक विवाद नहीं निपट पाया है। तमाम दौर की बातचीत के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। बता दें कि बीते दिनों ही दोनों देशों के बीच WMCC की बैठक हुई थी।

यह भी पढ़ें