आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे पहुंचे जैसलमेर, पोखरण फायरिंग रेंज में लिया सेना की तैयारियों का जायजा; देखें PHOTOS

भारतीय सेना (Indian Army) के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (General MM Naravane) एक दिन के दौरे पर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan border) पर स्थित जैसलमेर पहुंचे।

Published by सिर्फ़ सच टीम July 16, 2021
  • भारतीय सेना (Indian Army) के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (General MM Naravane) एक दिन के दौरे पर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan border) पर स्थित जैसलमेर पहुंचे।

  • सेना प्रमुख नरवणे यहां पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (Pokhran Field Firing Ranges) में भारतीय सेना का दमखम देखने आए। इसके अलावा उन्होंने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा हालात और भारतीय सेना की तैयारियों जायजा लिया।

  • नरवणे ने यहां सेना की आर्टिलरी कोर का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने M-777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर, बोफोर्स और धनुष तोपों का भी जायजा लिया। सेना प्रमुख नरवणे का यह दौरा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • सेना प्रमुख (Army Chief) जनरल नरवणे (General MM Naravane) सुबह 11 बजे जैसलेमर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे सेना के हेलीकॉप्टर से पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे।

  • वहां उन्होंने आर्टिलरी कोर का निरीक्षण करने के अलावा भारतीय सेना की विभिन्न तोपों का पराक्रम देखा। सेना की प्रमुख दस्तों की तैयारियों को जायजा लिया। इसके बाद सेना प्रमुख आर्मी कैंट पहुंचे।

यह भी पढ़ें