सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया ऐलान

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को इस बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को इस बात का ऐलान किया।

Rajinikanth

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस साल का अवॉर्ड रजनीकांत (Rajinikanth) को देते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। वह बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को इस बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को इस बात का ऐलान किया।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि देश के सभी हिस्सों से कलाकारों को समय-समय पर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला है। इस साल का अवॉर्ड रजनीकांत (Rajinikanth) को देते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। वह बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

चीन के इशारे पर पीओके में सड़कों का जाल बिछा रहा है पाकिस्तान, युद्ध को लेकर भारत के खिलाफ अभी से बना रहा ये रणनीति

5 लोगों की ज्यूरी ने एकमत होकर ये फैसला किया है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई थे। ज्यूरी ने एकमत होकर रजनीकांत के नाम की सिफारिश की थी।

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि देश का पहला सिनेमा दादा साहेब फाल्के ने 1913 में बनाया था। उनकी मृत्यु के बाद ये अवॉर्ड उनके नाम पर रखा गया और अब तक 50 लोगों को दिया जा चुका है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें