Dimple Kapadia Birthday: पहली फिल्म के बाद ले लिया था 11 साल का ब्रेक, विवादों से भरी रही है डिंपल की जिंदगी

Dimple Kapadia Birthday: आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) का जन्मदिन है। डिंपल कपाड़िया अपने दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

Dimple Kapadia

Dimple Kapadia (File Photo)

डिंपल (Dimple Kapadia) बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था।

Dimple Kapadia Birthday: आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) का जन्मदिन है। डिंपल कपाड़िया अपने दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था ‘बॉबी’। ‘बॉबी’ जबरदस्त हिट साबित हुई।

डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) का जन्म 8 जून, 1957 को हुआ था। डिंपल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने परिवार में सबसे बड़ी बहन है।

कोरोना काल में CRPF जवान निभा रहे दोहरी जिम्मेदारी, नक्सल प्रभावित इलाके में कर रहे लोगों की मदद; देखें PHOTOS

डिंपल 1973 में पहली बार ‘बॉबी’ फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें वह ऋषि कपूर के अपोजिट लीड रोल में थीं। ‘बॉबी’ फिल्म के समय डिंपल महज 16 साल की थीं। कहा जाता है कि पहली ही फिल्म से डिंपल ऋषि कपूर को डेट करने लगी थीं। 

डिंपल (Dimple Kapadia) ने महज 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। जिस वक्त डिंपल की राजेश खन्ना से शादी हुई थी वह उम्र में राजेश से 15 साल छोटी थीं। शादी करने के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण ठीक से कर सकें।

नक्सल प्रभावित जमुई के एक दर्जन बच्चे बिहार प्रशासनिक सेवा के एग्जाम में सफल हुए, जगाई एक नई उम्मीद

डिंपल और राजेश खन्ना की शादी कुछ ज्यादा नहीं चल सकी। दोनों 9 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, डिंपल ने राजेश खन्ना से कानूनी तौर पर तालाक नहीं लिया। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने ‘सागर’ फिल्म से कमबैक किया था।

70 के दशक से अब तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली डिंपल कपाड़िया को उनके दमदार अभिनय के लिए कई फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। डिंपल को उनकी पहली ही फिल्म ‘बॉबी’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार दिया गया। 1985 में पर्दे पर दोबारा वापसी करते हुए फिल्म ‘सागर’ के लिए डिंपल ने फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर फीमेल का खिताब अपने नाम किया।

ये भी देखें-

1993 में फिल्म ‘रुदाली’ के लिए एक बार फिर डिंपल को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार दिया गया। 1994 में आई फिल्म ‘क्रांतिवीर’ के लिए डिंपल को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर फीमेल का खिताब मिला। इसके साथ ही फिल्म ‘रुदाली’ में डिंपल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया । डिंपल कपाड़िया आखिरी बार ‘तांडव’ वेब सीरिज में नजर आई थीं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें