मल्लिका-ए-डांस सरोज खान, सबको अपनी उंगलियों पर नचाती थीं

बॉलीवुड में शायद ही ऐसा कोई बड़ा स्टार हो जिसे सरोज ने डांस न कराया हो। हर किसी को अपनी ताल पर नचाने वाली सरोज आज पूरे देश में ‘डांस मास्टर’ के नाम से जानी जाती हैं।

Saroj Khan

फाइल फोटो

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का जन्म 22 नवंबर, 1948 को मुंबई में हुआ था। सरोज खान का असली नाम ‘निर्मला साधु सिंह नागपाल’ था। सरोज ने 200 से ज़्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की। उन्होंने अपने करियर में सफलता की बुलंदियों को छुआ था। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों को कोरियोग्राफ किया था।

सरोज खान ने कम उम्र में ही अपने करियर की शुरूआत कर दी थी। वह पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर थीं। साल 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से वो कोरियोग्राफर बन गईं। 1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ सरोज के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में सरोज ने श्रीदेवी को ‘मैं तेरी दुश्मन गाने’ पर डांस कराया, जो काफी हिट साबित हुआ और इसी गाने की वजह से सरोज को फेम मिला।

सरोज खान ने 1986 से लेकर 2019 तक बॉलीवुड को करीब 2 हजार गाने कोरियोग्राफ करके दिए, जिसमें निंबुड़ा-निंबुड़ा, एक दो तीन, डोला रे डोला, काटे नहीं कटते, हवा-हवाई, ना जाने कहां से आई है, दिल धक-धक करने लगा, हमको आजकल है इंतजार, चोली के पीछे जैसे कई सुपरहिट और आइकोनिक गाने शामिल हैं।

सरोज खान ने बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों तेजाब, खलनायक, मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, चांदनी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने आखिरी गाना फिल्म ‘कलंक’ के लिए ‘तबाह हो गए’ को कोरियोग्राफ किया था।

सुपुर्द-ए-खाक हुईं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

बॉलीवुड में शायद ही ऐसा कोई बड़ा स्टार हो जिसे सरोज ने डांस न कराया हो। हर किसी को अपनी ताल पर नचाने वाली सरोज आज पूरे देश में ‘डांस मास्टर’ के नाम से जानी जाती हैं।

सरोज कई रिएलिटी शोज़ में जज के तौर पर दिखाई दीं जिनमें नच बलिए, उस्तादों के उस्ताद, नचले विद सरोज खान, बूगी-वूगी शामिल हैं।

सरोज खान ने कोरियोग्राफी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए थे। उनको फिल्म ‘जब वी मेट’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्म ‘गुरु’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, ‘देवदास’ के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म ‘लगान’ के लिए अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें