बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आकर कई फिल्मी सितारे और उनके रिश्तेदार दुनिया को अलविदा कह गए। अब बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani) की मां का निधन हो गया है।

Boman Irani

बोमन ईरानी (Boman Irani) ने लिखा कि मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कर दिया। उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए एक मां और पिता दोनों का किरदार निभाया।

कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आकर कई फिल्मी सितारे और उनके रिश्तेदार दुनिया को अलविदा कह गए। अब बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani) की मां का निधन हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी की मां का आज 9 जून को निधन हो गया। बोमन ईरानी ने खुद इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर यह दुखद जानकारी दी। बोमन ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी मां का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। बोमन ने अपनी मां के निधन पर भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा कि उनकी मां ने नींद में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

Covid-19 महामारी के दौर में अहम भूमिका निभा रहा Indian Navy का INS Tarkash, देखें PHOTOS

बोमन ईरानी (Boman Irani) ने लिखा कि मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कर दिया। उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए एक मां और पिता दोनों का किरदार निभाया। वो बेहद जिंदादिल इंसान थीं। बोमन ने आगे लिखा कि उनका मां ने उनका कैसे ख्याल रखा। जब भी वो शूटिंग के लिए जाते थे तो उनकी मां उनके भोजन का पूरा ख्याल रखती थीं।

बोमन ने कहा कि उनकी मां एक स्टार थीं। उन्होंने लिखा कि मेरी मां चाहती तो चांद-तारे मांगती, लेकिन वो इन सबसे परे थी। बता दें कि हाल ही में बोमन ईरानी ने अपनी मां का जन्मदिन मनाते हुए फोटो शेयर की थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें