पति अभिनव शुक्ला के साथ पहाड़ी लोक गीत पर छुमके लगाती दिखीं रुबीना दिलैक, देखें VIDEO

इस वीडियो में रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ एक पहाड़ी लोक गीत पर लोक नृत्य करते हुए दिख रही हैं। रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है।

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik

बिग बॉस 14 (Big Boss 14) जीतने के बाद रुबीना (Rubina Dilaik) लगातार अपने परिवार और दोस्तों के साथ जीत के जश्न को मना रही हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर वह काफी एक्टिव रहती हैं।

टीवी शो बिग बॉस 14 (Big Boss 14) की विनर और मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ एक पहाड़ी लोक गीत पर लोक नृत्य करते हुए दिख रही हैं। रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है।

यहां देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

वीडियो में पहाड़ी लोक गीत पर लोक नृत्य करती दिखाई दे रही हैं। इस लोक नृत्य को करने में उनके पति यानी अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना ने अभिनव को टैग किया है। बता दें कि बिग बॉस 14 (Big Boss 14) जीतने के बाद रुबीना (Rubina Dilaik) लगातार अपने परिवार और दोस्तों के साथ जीत के जश्न को मना रही हैं।

ऑडिशन में लोग उड़ाते थे मजाक, पासपोर्ट तक चुरा लिया; संघर्ष के दिनों को याद कर रो पड़ीं Nora Fatehi, देखें VIDEO

सोशल मीडिया (Social Media) पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और जीत के बाद लगातार वह अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर कर रही हैं। रुबीना हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और वहां से उन्हें काफी लगाव है। ये बात बिग बॉस में भी जाहिर हो चुकी हैं।

ये भी देखें-

रुबीना बिग बॉस में घरवालों के साथ हिमाचल प्रदेश का लोकनृत्य (नाटी) करते हुए दिखाई दी थीं। उन्होंने अपनी ख्वाहिश का इजहार करते हुए कहा था कि वो पहाड़न हैं, इसलिए सलमान के साथ हिमाचल प्रदेश का लोकनृत्य (नाटी) बिग बॉस के मंच पर परफॉर्म करना चाहती हैं। बिग बॉस में वह सलमान खान के साथ नहीं घरवालों के साथ डांस करती नजर आईं थीं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें