Arjun Kapoor Birthday: माता-पिता का अलग होना था सबसे बुरा दौर, श्री देवी की मौत के बाद स्टेप सिस्टर्स के करीब हुए अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor Birthday: फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का आज जन्मदिन है। उन्होंने मुंबई के एक होटल में देर रात अपना 36 वां जन्मदिन मनाया।

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor (File Photo)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने जान्हवी और खुशी कपूर के साथ रिश्तों को लेकर ‘कॉफी विथ करण’ में कहा था कि जब श्री देवी का देहांत हुआ तब वो अपनी स्टेप सिस्टर्स से ज्यादा करीब हो गए।

Arjun Kapoor Birthday: फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का आज जन्मदिन है। उन्होंने मुंबई के एक होटल में देर रात अपना 36 वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उनके परिवार के साथ-साथ कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

इस पार्टी में बहनें अंशूला, जान्हवी और खुशी कपूर मौजूद थी। वहीं, दोस्तों में आलिया, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर शामिल हुए।

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करती थीं करिश्मा कपूर, निजी जिंदगी में करना पड़ा इन मुसीबतों का सामना

अर्जुन कपूर बॉलीवुड में एक्टिंग से पहले पिता बोनी कपूर के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2005 और 2009 में आई फिल्म ‘नो एंट्री’ और ‘वांटेड’ के लिए असोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। जिसके बाद बॉलीवुड में अभिनेता के तौर पर कदम रखने के बाद ‘इशकजादे’, ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘की एंड का’ और ‘फाइंडिंग फैनी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

जब सलमान ने कहा- तुम एक्टर बन सकते हो

‘द अनुपम खेर शो’ में अपने वजन से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा था कि उनका वजन 140 किलो था। तब सलमान ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा था कि तुम हीरो बन सकते हो। अर्जुन ने बताया कि सलमान ने कहा कि मैं तुम्हारे अन्दर से एक इंसान निकालूंगा।

अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अपनी पहले मूवी के लिए 50 किलो वजन कम किया था। अर्जुन ने आगे बताया कि जब वो ऋतिक को अपने सिक्स एब्स के साथ टीवी पर डांस करते हुए देखते थे तो उन्हें बहुत बुरा महसूस होता था और वो सोचते थे कि वो ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे।

मां-पिता का अलग होना

बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी के दो बच्चे हैं- अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर। बाद में दोनों अलग हो गए और बोनी कपूर ने श्री देवी से दूसरी शादी की। अर्जुन कपूर ने एक शो में कहा कि वो दौर उनके लिए बहुत बुरा था जब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। सभी उन्हें स्कूल में चिढ़ाते थे, इसलिए उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था।

स्टेप सिस्टर्स के साथ बढ़ी नजदिकियां

अर्जुन (Arjun Kapoor) ने जान्हवी और खुशी कपूर के साथ रिश्तों को लेकर ‘कॉफी विथ करण’ में कहा था कि जब श्री देवी का देहांत हुआ तब वो अपनी स्टेप सिस्टर्स से ज्यादा करीब हो गए और उन्होंने उस दौर को अच्छे से संभालने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी मां जिंदा होती तो वो भी ऐसा ही कहतीं।

अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलेन 2’ के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं, वो आखिरी बार ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नजर आए थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें