West Bengal: ममता कैबिनेट के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, 8 महिलाएं भी शामिल

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत के बाद आज तीसरी बार सीएम बनीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

Mamta Banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नए कैबिनेट में आठ महिलाओं को भी शामिल किया गया है। वहीं, मंत्रिमंडल में 18 नए चेहरे भी हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया गया है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत के बाद आज तीसरी बार सीएम बनीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी के कैबिनेट में 43 मंत्री शामिल हैं। 10 मई को ममता बनर्जी के मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली। इस दौरान राजभवन में कोविड गाइडलाइंस को फॉलो किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राजभवन के थ्रोन हॉल में ममता बनर्जी की उपस्थिति में सुबह 10:45 बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

तमिलनाडु में आज से 2 हफ्ते का कंप्लीट लॉकडाउन, दिल्ली में मेट्रो बंद; जानें बाकी राज्यों का हाल

इनमें सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, अमित मित्रा, अरुप विश्वास, उज्जवल विश्वास, अरुप राय, चंद्रनाथ सिन्हा, ब्रात्य बसु, शशि पांजा, जावेद खान, स्वपन देवनाथ, फिरहाद हकीम, अरुप विश्वास, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, साधन पांडेय, ज्योति प्रिय मल्लिक, बंकिम चंद्र हाजरा, सोमेन महापात्रा, मलय घटक, सिद्दिकुल्ला चौधरी का नाम शामिल है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नए कैबिनेट में आठ महिलाओं को भी शामिल किया गया है। वहीं, मंत्रिमंडल में 18 नए चेहरे भी हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया गया है। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर जैसे नए चेहरे कैबिनेट में शामिल किए गए हैं।

असम: हिमंत बिस्व सरमा बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

इसके अलावा बंकिम हाजरा, रथीन घोष, पुलक रॉय, बिप्लव मित्र, अखिल गिरि, रत्ना दे नाग, बीर वाह हांसदा, ज्योत्सना मांडी, सिउली साहा, बुलचिकी बराईक, दिलीप मंडल, अकरुज्जमान, श्रीकांत महतो और परेश अधिकारी को भी पहली बार सीएम ममता (Mamata Banerjee) के कैबिनेट में जगह दी गई है।

ये भी देखें-

जानकारी के मुताबिक, शाम 3 बजे राज्य सचिवालय नवान्न में राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी है। इस बैठक में सभी मंत्रियों के विभागों का बंटबारा किया जाएगा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें