हाउस लोन के नाम पर शहीद जवान की पत्नी को ठगा, जान से मारने की धमकी; केस दर्ज

हमारी सेना के जवान देश सेवा के लिए हमेशा ही अपने प्राण तक त्यागने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार वो प्राकृतिक या अन्य विपदा के समय भी अपनी जान की बाजी लगाकर नागरिकों की नि:स्वार्थ मदद करते हैं।

Martyr Soldier Wife

हाउस लोन के नाम पर शहीद जवान की पत्नी को ठगा

हमारी सेना के जवान देश सेवा के लिए हमेशा ही अपने प्राण तक त्यागने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार वो प्राकृतिक या अन्य विपदा के समय भी अपनी जान की बाजी लगाकर नागरिकों की नि:स्वार्थ मदद करते हैं। लेकिन क्या कोई आम इंसान पहले से ही दुखी किसी जवान के परिजनों के साथ फर्जीगिरी भी कर सकता है? यकीन करना मुश्किल है मगर ऐसा हुआ है।

Martyr Wife
सांकेतिक तस्वीर।

गंभीर बात यह भी है कि यह ठगी एक शहीद जवान के परिवार वालों के साथ की गई है। मामला देहरादून का है। एक ठग ने लोन दिलाने के बहान शहीद जवान की पत्नी (Martyr Soldier Wife) को ना सिर्फ ठगा बल्कि घोखे से उनका मकान भी अपने नाम करा लिया। मामले के उजागर होने के बाद सभी हैरान हैं और अदालत के आदेश के बाद इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल, धर्मपुर डांडा नेहरु कॉलोनी स्थित एक मकान में शहीद जवान जोत सिंह की पत्नी रजनी देवी अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। रजनी को जरुरत थी कुछ पैसों की ताकि वो इस घर में कुछ और कमरें बनवा सकें। लोन के लिए रजनी ने चंचल गुप्ता नाम की एक महिला से संपर्क किया। चंचल ने रजनी को जोगीवाला के रहने वाले एक शख्स रोहित शर्मा से मिलवाया। रजनी को बताया गया कि रोहित शर्मा की पत्नी गरिमा शर्मा नैनीताल बैंक शिमला बाईपास में कार्यरत हैं और वो उन्हें लोन दिलवाने में मदद करेंगी।

जवानों ने किया IED एक्सपर्ट इनामी नक्सली का एनकाउंटर, मुठभेड़ के बाद मनाया टीम लीडर का बर्थ-डे

रजनी ने पहले से ही अपने मकान पर ग्रामीण बैंक से 9 लाख रुपए का लोन ले रखा था। जब यह बात रोहित शर्मा को पता चला तो उसने रजनी को नैनीताल बैंक से 9 लाख रुपए का लोन दिला दिया ताकि वो लोन चुकाकर अपने घर को छुड़ा सकें। लेकिन रजनी को लोन दिलाने के पीछे रोहित की मंशा कुछ और ही थी जिसे शहीद जवान की पत्नी भांप ना सकीं।

जल्दी ही रोहित शर्मा ने रजनी को लालच दिया कि वो उसे बैंक से 50 लाख रुपए का लोन दिला सकता है और इसके लिए उसे अपना मकान उसकी मां शारदा देवी के नाम पर करना होगा। रोहित ने रजनी से कहा कि वो इन पैसों से अपने मकान में कमरे बनवाने का काम शुरू कर सकती हैं।

Coronavirus LIVE Updates

रोहित ने रजनी को भरोसे में लेकर उनका मकान अपनी मां के नाम करवा लिया और फिर लोन दिलाने की बात को वो धीरे-धीरे टालने लगा। जब रजनी ने उसपर दबाव बनाया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अपने साथ हुई इस ठगी से शहीद जवान (Martyr Soldier Wife) की पत्नी तड़प उठीं।

इसके बाद यह मामला न्यायालय में पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रोहित शर्मा, उसके पिता दिनेश शर्मा, माता शारदा शर्मा, पत्नी गरिमा शर्मा के अलावा चंचल गुप्ता और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की गहरी छानबीन में जुटी है। मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें