यूपी: बदायूं में दिल्ली के निर्भया केस की तरह बर्बरता, 50 साल की महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली चोटें

इस मामले में लापरवाही बरतने पर उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है और अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Gang Rape

Gang Rape: घटना बीते रविवार की है। बदायूं में 50 साल की एक महिला, गांव के ही मंदिर में पूजा के लिए गई थी, इसके बाद महिला का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में गैंगरेप की पुष्टि हुई।

बदायूं: यूपी के बदायूं में एक 50 साल की महिला के साथ गैंगरेप (Gang Rape) के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया है। महिला के शरीर के साथ दिल्ली के निर्भया केस की तरह बर्बरता की गई है।

इस मामले में लापरवाही बरतने पर उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है और अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभी भी एक आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना बीते रविवार की है। बदायूं में 50 साल की एक महिला, गांव के ही मंदिर में पूजा के लिए गई थी, इसके बाद महिला का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में गैंगरेप की पुष्टि हुई।

रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, गलवान घाटी में चीन ने किया था गैर-पारंपरिक हथियारों का इस्तेमाल

महिला के गुप्तांग में चोटें पाई गई हैं और उसका पैर भी टूटा हुआ है। अब इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने 4 टीमें बनाई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात महिला का शव मंदिर के महंत और अन्य 2 लोगों ने उसके घर पहुंचाया था। इस दौरान महिला के परिजनों से ये कहा गया था कि महिला कुएं में गिरी थी, जब वहां से निकाला, तब तक मर चुकी थी।

लेकिन बाद में पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। परिजनों ने उन लोगों पर भी आरोप लगाए, जो महिला को छोड़ने आए थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें