छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सुकमा से दो वारंटी नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल हिंसा के खिलाफ पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने सुकमा के कोंटा और कुकानार थाना क्षेत्र से दो स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

naxal, chhattisgarh naxal, sukma naxal, Chhattisgarh Sukma Naxalites Arrested, naxals arrested, sirf sach, sirfsach,in

सुकमा में दो स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल हिंसा के खिलाफ पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने सुकमा के कोंटा और कुकानार थाना क्षेत्र से दो स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नक्सली का नाम माड़वी मासा और दूसरे का नाम हुंगा मरकाम है। दोनों आरोपियों पर नक्सल हिंसा के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस ने आरोपी नक्सलियों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली माड़वी मासा नुलकातोंग मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को क्षति हुई थी।

दूसरे गिरफ्तार नक्सली हुंगा मरकाम पर वाहनों में आगजनी का आरोप है। सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त करवाई में इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सुकमा एसपी एसपी शलभ सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की। इससे पहले प्रदेश के बीजापुर जिले से दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिले के थाना पामेड़ और एसटीएफ पामेड़ की संयुक्त कार्यवाही में 27 जून को मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार नक्सली का नाम कवासी कोसा है। वह महज 20 साल का है। लेकिन उसने बड़े-बड़े नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। वह तोंगगुडा में हुए पुलिस के जवानों की हत्या का आरोपी है।

पुलिस ने उसे धर्मावरम और जिडपल्ली के जंगल में एरिया डॉमिनेशन के दौरान गिरफ्तार किया। नक्सली कवासी कोसा पामेड़ एरिया कमेटी में सदस्य के तौर पर काम करता था। वहीं एक अन्य कार्रवाई में जिला पुलिस बल के जवानों ने एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिला बल के जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए करकेली गांव की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान करकेली के जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सली का नाम राजू बेंडजा है। वह बीजापुर के फरसेगढ थाना के तालमेड्री का रहनेवाला है। आरोपी राजू बेडजा 7 जून को जगदलपुर से फरसेगढ़ जाने वाली जय भवानी बस में नक्सलियों द्वारा की गई आगजनी की घटना में शामिल था।

पढ़ें: पिछले 5 सालों में नक्सली वारदातों में आई जबरदस्त कमी, जानिए कितने नक्सलियों का हुआ सफाया

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें