झारखंड: चतरा और पलामू से दबोचे गए 2 नक्सली, बड़े नेताओं के करीबी थे दोनों

झारखंड पुलिस को अगस्त में ही बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 2 कुख्यात नक्सलियों को धर दबोचा है।

झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, CRPF, 2 कुख्यात नक्सलियों को धर दबोचा, कुख्यात नक्सली विनय यादव, सीआरपीएफ, पलामू पुलिस, सर्च अभियान, टॉप नक्सली कमांडर नवल, खूंखार नक्सली, बिहार, झारखंड, बिहार सरकार, झारखंड सरकार, कुख्यात नक्सली

झारखंड के 2 अलग-अलग जिलों से 2 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड पुलिस को इस साल अगस्त महीने की शुरुआत में ही बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 2 कुख्यात नक्सलियों को धर दबोचा है। इन दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग जिलों से हुई है। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कुख्यात नक्सली विनय यादव को पकड़ने के लिए सीआरपीएफ और पलामू पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने उसे हरिहरगंज से गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात नक्सली विनय यादव टॉप नक्सली कमांडर नवल और अभिजीत के दस्ते का सदस्य माना जा रहा है ।

सूत्रों के अनुसार विनय के बारे में बताया जाता है कि वह बहुत ही खूंखार नक्सली है और उसके ऊपर बिहार एवं झारखंड में मिलाकर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमे से ज्यादातर मामले रंगदारी हत्या एवं लूट से संबंधित है। पुलिस लगातार विनय यादव की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने में कामयाब हो जाता था। उसने अपना ठिकाना झारखंड में बना रखा था। जानकारी के मुताबिक यह नामी नक्सली साडा के जंगलों में 6 महीने से अधिक समय से साथियों के साथ रह रहा था।

छत्तीसगढ़: सुकमा में धरी गई महिला नक्सली, कई बड़े नक्सलियों की थी करीबी

कहा जा रहा है कि विनय यादव अपराधिक वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाता था। बिहार सरकार ने उस पर तीन लाख और झारखंड सरकार ने उस पर ₹15 का इनाम घोषित कर रखा था। औरंगाबाद के थाना के गांव का रहने वाला बताया जाता है एमसीसी माओवादी मध्य जोन विहार रीजनल कमिटी का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा। इस नक्सली का नक्सलियों के बड़े नेता संदीप जी के साथ बहुत मधुर संबंध हैं। चक्रवर्ती के जंगली इलाकों में अक्सर उनके दस्ते के साथ उसे घूमते हुए देखा गया है।

इधर पलामू जिला में आतंक का पर्याय बन चुके मोस्ट वांटेड माओवादी सोनू सिंह खेरवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि यह कुख्यात नक्सली पलामू चतरा और लातेहार जिले में कई मामलों में वांछित था । पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बैंक से पैसा निकालने के लिए पांकी जा रहा है, उसी दौरान पलामू एसपी के निर्देशानुसार पांकी पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया जाता है कि 2011 में मनोहर जी नामक नक्सली दस्ते का सदस्य बनकर सोनू सिंह ने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया। साथ ही साथ वो साल 2017 में अवैध रूप से अफीम की खेती कर नक्सली संगठन के लिए धन इकट्ठा करता था।

भारत में आतंकी और नक्सली संगठन कर रहे बच्चों की भर्ती- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें