Today History (9 June): हिंदी फिल्मों के बेस्ट डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर में से एक थे राज खोसला

Today History: भारतीय सिनेमा जगत में राज खोसला (Raj Khosla) को एक ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने अपने उत्कृष्ठ निर्देशन से लगभग चार दशक तक सिने-प्रेमियों के दिलों पर राज किया।

Today History

Raj Khosla Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 9 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भारतीय सिनेमा जगत में राज खोसला (Raj Khosla) को एक ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने अपने उत्कृष्ठ निर्देशन से लगभग चार दशक तक सिने-प्रेमियों के दिलों पर राज किया। दोस्ताना’, ‘मैं तुलसी तेरे आँगनु की’, ‘दो रास्ते’, ‘मेरा गाँव मेरा देश’ और ‘वह कौन थी’ जैसी दिल को छू लेनेवाली कलात्मक फिल्में आज भी सिने-प्रेमियों के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ती हैं। 13 मई, 1925 को पंजाब के लुधियाना शहर मे जनमें राज खोसला (Raj Khosla) का बचपन से ही गीत संगीत की ओर रुझान था। वह फिल्मी दुनिया में पार्श्वगायक बनना चाहते थे। आकाशवाणी में बतौर उद्घोपक और पार्श्वगायक का काम करने के बाद राज़ खोसला 19 वर्ष की उम्र में पार्श्वगायकी की तमन्ना लिए बंबई आ गए। बंबई आने के बाद राज खोसला ने ‘रंजीत स्टूडियो में अपना स्वर परीक्षण कराया और इस कसौटी पर वह खरे भी उतरे, लेकिन ‘रंजीत स्टूडियो के मालिक सरदार चंदू लाल ने उन्हें बतौर पार्श्वगायक अपनी फिल्म में काम करने का मौका नहीं दिया। उन दिनों रंजीत स्टूडियो की स्थिति ठीक नहीं थी और सरदार चंदूलाल को नए पार्श्वगायक की अपेक्षा मुकेश पर ज्यादा भरोसा था, इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म में मुकेश को ही पार्श्वगायन करने का मौका देना उचित समझा। अपने दमदार निर्देशन से लगभग चार दशक तक सिने-प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने वाले महान निर्माता- निर्देशक राज खोसला  09 जून, 1991 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Today History- इतिहास में 9 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1964 – लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 – कुली ओडैजो (द. अफ़्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं, युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।
  • 2001 – ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
  • 2006 – म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
  • 2008 – केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया। अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स ख़रीदने का आर्डर रद्द कर दिया।
  • 2008 – फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

Today History- इतिहास में 9 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1913 – चौधरी दिगम्बर सिंह – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।
  • 1949 – किरण बेदी, भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस
  • 1975 – अमीषा पटेल, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्र।
  • 1981 – अनुष्का शंकर, भारतीय संगीतका।
  • 1985 – सोनम कपूर, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
  • 1931 – नंदिनी सत्पथी – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।
  • 1912 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
  • 1909 – लक्ष्मण प्रसाद दुबे – छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
  • 1933 – अजित शंकर चौधरी – सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।

Today History- इतिहास में 9 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1900 – बिरसा मुंडा – आदिवासी नेता और लोकनायक।
  • 1931 – हरि किशन सरहदी – भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1934 – दिनेश चंद्र मजूमदार – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
  • 1936 – अब्बास तैयबजी – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
  • 1990 – असद भोपाली – प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
  • 1991 – राज खोसला – हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।
  • 1993 – सतेन बोस, हिन्दी चलचित्र निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी)
  • 1995 – एन.जी. रंगा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता
  • 2011 – मक़बूल फ़िदा हुसैन – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें