Today History (9 April): पढ़ाई के दौरान ही जया को अमिताभ से हो गया था पहली नजर का प्यार

Today History: पद्मश्री जया बच्चन का जन्म- 9 अप्रैल, 1950 को  जबलपुर मध्य प्रदेश में हुआ। वो एक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और राज्यसभा की सदस्य हैं। जया भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और अभिनेता अभिषेक बच्चन की मां है।

Today History

आज का इतिहास (Today History): 9 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के ही दिन सन 1965 को भारत और पाकिस्तान के बीच कच्छ के रन में युद्ध की शुरुआत हुई। सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।

पद्मश्री जया बच्चन का जन्म- 9 अप्रैल, 1950 को  जबलपुर मध्य प्रदेश में हुआ। वो एक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और राज्यसभा की सदस्य हैं। जया भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और अभिनेता अभिषेक बच्चन की मां है। अभिनेत्री के रूप में जया की भी अपनी विशिष्ट उपलब्धियां रही हैं और वे फ़िल्म क्षेत्र की आदरणीय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। आज के अनेक युवा कलाकारों के लिए वे मातृवत स्नेह का झरना हैं। जया भादुड़ी ने ऐसे समय में फ़िल्मों में प्रवेश किया था, जब परदे पर शर्मिला टैगोर, मुमताज़ और हेमा मालिनी की चमक-दमक फैली हुई थी। सत्तर के दशक में सीधी-सादी, मासूम-सी लड़की का ग्लैमर की दुनिया में आना और सफल होना, एक तरह से नामुमकिन जैसा था लेकिन जया की सादगी दर्शकों को एकदम से लुभा गई। उन्हें जया के मासूम चेहरे में एक भारतीय लड़की के दर्शन हुए। दर्शकों को लगा जैसे वे पड़ोस में रहने वाली लड़की हों। जया और अमिताभ का परिचय ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फ़िल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर कराया था। अभिमान फ़िल्म के बाद अमिताभ और जया ने ज़िंदगी भर साथ चलने का फैसला किया था और शोले फ़िल्म साइन करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। अमिताभ और जया 3 जून 1973 को बंगाली रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए।

Today History- इतिहास में 9 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

  • 1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
  • 1965 – कच्छ के रण में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।
  • 1988 – ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
  • 1989 – एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
  • 1998 – सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
  • 1999 – नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
  • 2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
  • 2003 – स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
  • 2004 – ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु। पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
  • 2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
  • 2006 – यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
  • 2008 – नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
  • 2010 – जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।

Today History- इतिहास में 9 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

  • 1893 – राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार
  • 1929 – शरन रानी – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका
  • 1948 – जया बच्चन – अभिनेत्री।
  • 1954 – जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री

Today History- इतिहास में 9 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

  • 1981 – दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता
  • 2009 – शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें